अमरीकी कार निर्माता Ford, भारत में अपनी नयी कार Ford FreeStyle के साथ तैयार खड़ा है। बस इसी अप्रैल के बीच में ही शोरूम में पहुंच जायेगी फोर्ड की FreeStyle. ये कार एक क्रॉसओवर जैसी दिखती है लेकिन फोर्ड की माने तो ये एक CUV यानी Compact Utility Vehicle है। GaadiFy टीम को मौका मिले FreeStyle चलाने का, आइये बताते है आपको की हमे क्या कहना है इस CUV के बारे में।
Ford FreeStyle Features | फ़ीचर्स
FreeStyle की एक बात बेहद अच्छी लगेगी आपको, वो ये की गाड़ी अपने सेगमेंट की बाकी गाड़ियों के मुकाबले काफी अलग तरह के Features के साथ आती है। आइये देखते है फोर्ड फ्रीस्टाइल के मुख्य फ़ीचर्स:-
- Traction control.
- ARP (Active RollOver Prevention)
- ESP.
- ABS और 2 airbags (सभी वैरिएंट्स में)
- Top Variant में 6 Airbags.
- Sync 3 म्यूजिक सिस्टम Android Auto एंड Apple CarPlay के साथ।
- HLA (Hill Launch Assist)
- Rain-Sensing Wipers.
- Push Start Stop Button.
ये कुछ प्रमुख चीज़े थी जो इस गाड़ी के बारे में अच्छी है। आइये अब जानते है की आखिर क्या ऐसा था जो गाडी में होना चाहिए था लेकिन Ford ने नहीं दिया।
Ford Freestyle की खामिया। (Negative points)
- प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स नहीं है।
- बोतल और सामान के लिए पिछली सीट पे जगह नहीं है।
- रियर सीट स्पेस कम है।
- बूट स्पेस Figo जितना ही।
- 15 इंच के व्हील्स छोटे लगते है।
- Figo से ज्यादा अलग न होना।
Ford FreeStyle का इंजन (Diesel & Petrol)
फ्रीस्टाइल को फोर्ड ने एक नए इंजन के साथ उतारा है। हालांकि डीजल वही जाना माना 1.5 L वाला है जो हम पहले से देखते आ रहे है, पेट्रोल में आया है। 1.2L का नया Dragon engine. कम्पनी के इस Dragon सीरीज में हम 1.5L का एक इंजन इकोस्पोर्ट में देख चुके है। उस इंजन में दम था और इस वाले से भी काफी उम्मीद है।
Mileage या Average
Ford Freestyle से आपको लगभग ये Mileage या Fuel Economy मिल सकती है।
Petrol : 12-14 Kmpl शहर में, 16-18 kmpl हाईवे पे।
Diesel: 17-18 kmpl शहर में, 21-23 kmpl हाईवे पे।
Ford FreeStyle की कीमत (Price)
Variant/Model | Petrol | Diesel |
---|---|---|
Ambiente | ₹ 5,09,000 | ₹ 6,09,000 |
Trend | ₹ 5,99,000 | ₹ 6,99,000 |
Titanium | ₹ 6,39,000 | ₹ 7,35,000 |
Titanium + | ₹ 6,94,000 | ₹ 7,89,000 |
GaadiFy टीम के अनुसार फोर्ड की ये CUV एक अच्छी कार है। अगर आप किसी हैच पे पैसा लगाना चाहते है तो FreeStyle एक अच्छा ऑप्शन है। हालांकि हम महीने भर में ही फ्रीस्टाइल का एक अच्छा पूरा review आप के लिए लाएंगे।